🎍🪴🌿🎍🪴🌿🎍🪴🌿🎍🪴🌿
*बेलतरा विधानसभा अंतर्गत मंगला में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान, विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया यह आयोजन बेलतरा संकल्प सेवा यात्रा के संचालक और समाजसेवी क्रांति साहू के द्वारा किया गया जन सेवा के क्षेत्र में क्रांति साहू के द्वारा पिछले कई वर्ष से अग्रणी भूमिका निभाई जा रही हैं और वर्तमान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान और वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है इस कार्यक्रम का सहभागी मैं भी बन पाया जिसके लिये मैं बेलतरा संकल्प क्रांति यात्रा की पूरी टीम का आभार व्यक्त करता हूँ साथ ही आगे के चरणों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ।*
🥇🥇🥇🥇🥇🥇🥇🥇🥇🥇🥇🥇
*विदित हो कि संकल्प क्रांतिसेवा बेलतरा के संस्थापक क्रांति साहू जो कि पिछले कई वर्षों से सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रियता से कार्यरत हैं उनके द्वारा समाज के उत्थान और जन सेवा के क्षेत्र में हमेशा अच्छी पहल की जाती है और समाज के पिछड़े और वंचितों के उत्थान और समस्याओं को दूर करने का समुचित प्रयास किया जाता रहा है इसी कड़ी में पिछले कई महीनों से क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर निःशुल्क शिविरों के द्वारा जन सेवा का कार्य किया जा रहा है इनके द्वारा न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना बल्कि बच्चों को पौधा भेंट कर उचित देखभाल हेतु शपथ दिलाया गया।*
*क्षेत्र में लगातार स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से रोगियों का निशुल्क ईलाज के साथ दवाई वितरण किया जा रहा है इस कार्य हेतु रायपुर एम्स के चिकित्सिका डॉ. आकांक्षा साहू गायनोलॉजिस्ट एम्स और डॉ. यशश्वी साहू की टीम लगातार लोगों के बीच पहुच कर सेवा भाव से कार्य कर रहें हैं भीषण गर्मी में प्रारंभ हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर अब बरसात में भी बिना रुके जारी है और हजारों के तादाद में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।*
🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈🌈
*कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुनील पाण्डेय,वार्ड पार्षद श्याम पटेल ,शिवम दुबे,सुभाष बंजारे अधिवक्ता, बलराम चंद्राकर,धन सिंह ठाकुर,बलिराम पाण्डेय, धीरेंद्र पाण्डेय, पवन चंद्राकर,कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष चंद्रशेखर पाण्डेय इत्यादि के साथ ही बड़ी संख्या में जन मानस की गरिमामयी उपस्थित रही*
✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨
