सद्बुद्धि यज्ञ कार्यक्रम स्थल परिवर्तन
जन्माष्टमी मेला के कारण सद्बुद्धि यज्ञ का कार्यक्रम दूधाधारी मंदिर के स्थान पर संकट मोचन हनुमान मंदिर के सामने बूढ़ेश्वर मंदिर चौक, बुढ़ातालाब में आयोजित है।
नई राजधानी में छत्तीसगढ़ सरकार व कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित राजीव युवा मितान क्लब योजना सम्मेलन कार्यक्रम के बाद बचे हुए सड़े 20 हजार से अधिक भोजन पैकेट को प्लास्टिक व झिल्ली सहित वहीं फेकने के चलते हुए सैकड़ों गौमाता के निधन व गौवंशों का बीमार होना सीधे सीधे कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया गौ – हत्या है।

मृत गौ माताओं के आत्मा के शांति के लिए यज्ञ एवं गौ हत्यारी कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी व भूपेश बघेल को सद्बुद्धि के लिए यज्ञ

8 सितंबर शुक्रवार
दोपहर 3 बजे
स्थान संकट मोचन हनुमान मंदिर के सामने बूढ़ेश्वर मंदिर चौक बूढ़ा तालाब रायपुर में सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पूर्व केबिनेट मंत्री व रायपुर दक्षिण विधानसभा के विधायक आदरणीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश व जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारणी, मंडल अध्यक्ष मंडल पदाधिकारी/कार्यकारिणी, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी कार्यकारिणी, पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण एवं समस्त कार्यकर्ता सादर आमंत्रित है।
राजीव युवा मितान सम्मेलन में हुए राहुल गांधी के कार्यक्रम में दूषित खाना खाने से मृत गौ माताओं की आत्मा की शांति और कांग्रेसियों को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला द्वारा बूढ़ेश्वर मंदिर चौक बूढ़ातालाब में यज्ञ का आयोजन किया गया।
राजीव युवा मितान क्लब योजना सम्मेलन कार्यक्रम के बाद बचे हुए सड़े 20 हजार से अधिक भोजन पैकेट को प्लास्टिक व झिल्ली सहित वहीं फेकने के चलते हुए सैकड़ों गौमाता के निधन व गौवंशों का बीमार होना सीधे-सीधे कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई गौ-हत्या है।

