ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश की तीन महिला वुशू खिलाड़ियों को 19वें एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
इन खिलाड़ियों के नाम मेपुंग लाम्गु, ओनिलु तेगा और न्येमान वांगसु हैं और ये सभी ईटानगर स्थित सांगे ल्हाडेन स्पोर्ट्स अकादमी (एसएलएसए) की छात्राएं है।
