छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
रायपुर/23 सितंबर 2023। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. श्रीवेल्ला प्रसाद दिनांक 23 सितंबर 2023 शनिवार को नियमित विमान सेवा द्वारा दोपहर 1.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे एवं बेबीलॉन इंटरनेशनल होटल के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे बेबीलॉन इंटरनेशनल होटल पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम रायपुर में करेंगे।
दिनांक 24 सितंबर 2023 रविवार को सुबह 10.30 बजे रायपुर से धमतरी के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे धमतरी में जिला कार्यकारिणी से भेंट चर्चा एवं बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे धमतरी से कांकेर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे कांकेर में जिला कार्यकारिणी से भेंट चर्चा एवं बैठक में शामिल होंगे। शाम 6 बजे कांकेर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। रात्रि 8.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम रायपुर में करेंगे।
दिनांक 25 सितंबर 2023 सोमवार को सुबह 10.30 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12.30 बजे बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। रात्रि 8 बजे रायपुर पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम रायपुर में करेंगे।
दिनांक 26 सितंबर 2023 मंगलवार को सुबह 10.30 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 3.30 बजे जगदलपुर शहर व बस्तर ग्रामीण जिला कार्यकारिणी से भेंट चर्चा एवं बैठक में शामिल होंगे एवं रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।
दिनांक 27 सितंबर 2023 बुधवार को सुबह 9 बजे जगदलपुर से सुकमा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे सुकमा में जिला कार्यकारिणी से भेंट चर्चा एवं बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे सुकमा से दंतेवाड़ा के लिये रवाना होंगे। शाम 4 बजे दंतेवाड़ा में जिला कार्यकारिणी से भेंट चर्चा एवं बैठक में शामिल होंगे एवं रात्रि विश्राम दंतेवाड़ा में करेंगे।
दिनांक 28 सितंबर 2023 गुरूवार को सुबह 9 बजे दंतेवाड़ा से बीजापुर के लिये रवाना होंगे। सुबह 11 बजे बीजापुर में जिला कार्यकारिणी से भेंट चर्चा एवं बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे बीजापुर से कोण्डागांव के लिये रवाना होंगे। शाम 5 बजे कोण्डागांव में जिला कार्यकारिणी से भेंट चर्चा एवं बैठक में शामिल होंगे एवं रात्रि विश्राम कोण्डागांव में करेंगे।
दिनांक 29 सितंबर 2023 शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे कोण्डागांव से नारायणपुर के लिये रवाना होंगे। सुबह 10.30 बजे नारायणपुर में जिला कार्यकारिणी से भेंट चर्चा एवं बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे नारायणपुर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 5 बजे रायपुर पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम रायपुर में करेंगे।
सुशील आनंद शुक्ला
अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
