दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में आठ इनामी नक्सलियों समेत 10 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में सुरक्षा बलों के अधिकारियों के सामने आठ इनामी नक्सलियों बण्डी उर्फ कोल्ला मड़काम (30), सोना मड़काम (53), हेमंत कवासी (26), दुड़वा कोर्राम (30), मासा मण्डावी (20), लखमा मण्डावी (31), नंदा माड़वी (33), देवा उर्फ दीपक (31) समेत 10 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
