छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत अथिति व्याख्याताओं ने आज प्रदेश अध्यक्ष लव कुमार वर्मा के नेतृत्व में राजधानी के नया रायपुर स्थित धरना स्थल में अपने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया ।उक्त प्रदर्शन में प्रदेश भर के कालेजों में कार्यरत अथिति व्याख्याता उपस्थित रहे। उक्त धरना प्रदर्शन को संरक्षक सी एल दुबे ने समर्थन दिया तथा अपने संबोधन में शासन से मांग की अथिति व्याख्याताओं को पूरे सेवा निवृत्ति कीअवधि तक सेवा की गारंटी दे, इनको वेतन एक मूस्त भुगतान किया जावे तथा इनके स्थान पर किसी की नियमित नियुक्ति होती है,तो इन्हे अन्य स्थान पर नियुक्ति दे। उन्होंने आगे कहा कि कुछ कालेजों के प्राचार्यों द्वारा इनकी वेतन में कटौती कर भुगतान किया जा रहा है। जैसे नवीन महाविद्यालय सारंगढ ,गुण्डाधुर कालेज कोंडागांव ऐसे अनेक महाविद्यालय है,जहां अथिति व्याख्याताओं के साथ भेद भाव किया जा रहा है।इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में अथिति व्याख्याताओं को सेवा निवृत्ति अवधि तक सेवा की गारंटी दी गई है तथा पचास हजार एक मुश्त वेतन भुगतान किया जा रहा है।
