रायपुर में निवासरत अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सप्तमी के पवन पर्व पर अपने 98 वर्षीय दादाजी अवध नारायण सिंह वा 68 वर्षीय पिताश्री कमलापति सिंह को दशाश्वमेध घाट मैं गंगा स्नान करवा कर उसके पश्चात बाबा श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन साथ ही जिला अभिषेक भी करवाया। अष्टभुजा मंदिर मिर्जापुर उत्तर प्रदेश में माता के दर्शन के पश्चात साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ दादा,पिता और पौत्र को उसके पश्चात प्रयागराज के लिए रवाना हुए। वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मां गंगा का अवतरण हुआ था। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है. इस तिथि पर गंगा स्नान, तप ध्यान और दान-पुण्य करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. मां गंगा का जन्म भगवान विष्णु के पैरों से हुआ था और महादेव की जटाओं में इनका वास है। इस कलयुग में दूसरी पीढ़ी के ऐसे भी पुत्र श्रवण कुमार है जो अपने संस्कार और संस्कृति के प्रति सजक और युवा के लिए प्रेरणादायक होते है।
