🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
बेलतरा संकल्प क्रांति सेवा यात्रा के तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवी और जनसेवक क्रांति साहू को बेलतरा विधानसभा से आगामी चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने की वकालत सभी समाज से आए लोगों ने एक स्वर में की है ज्ञात हो कि क्रांति साहू जो कि समाज सेवा के क्षेत्र में पिछले 28 वर्षों से अपने छात्र जीवन के दिनों से रहे है इनके द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में प्रमुख रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, हेलमेट वितरण, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान,कॅरियर गाइडेंस, नशा मुक्ति, रोजगार मूलक कार्यक्रम, विभिन्न जनप्रतिनिधियों का सम्मान,सामाजिक प्रमुखों के सम्मान सहित सैकड़ों कार्य का आयोजन किया जा रहा है इसके अतिरिक्त धार्मिक अनुष्ठान जैसे रुद्राक्ष वितरण, महायज्ञ आयोजन के साथ ही राधा रानी झूला महोत्सव जैसे विभिन सांस्कृतिक कार्य कराए गए हैं और इन कार्यो का सकारात्मक प्रभाव बेलतरा विधानसभा के सभी गाँवों में देखने को मिल रहा है सभी समाज प्रमुखो ने एक स्वर में कहा है कि विधानसभा के आगामी चुनाव में क्रांति साहू को प्रत्याशी बनाया जाता है तो छत्तीसगढ़ीया सर्व समाज के मुखिया होने के कारण सभी समाज का वोट जनप्रिय श्री साहू को प्राप्त होगा।
इनके दोनों बच्चे चिकित्सक है और लोगो की सेवा के लिये सदैव तत्पर रहते है उनके द्वारा सैकड़ों शिविरों का आयोजन कर निःशुल्क दवा से लेकर अन्य उपकरण ज़रूरत मंदो को उपलब्ध कराई जाती है। क्रांति साहू जो कि साहू समाज से आते है और साहू समाज के कई महत्वपूर्ण पदों पर समाज का नेतृत्व कर चुके हैं जिससे समाज के बीच अच्छी पकड़ है।
कबीर आश्रम के अध्यक्ष होने के कारण कबीर पंथियों के बीच अच्छी पहुँच है साथ ही अपाक्स जैसे संगठन के मुखिया है जिससे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लोगों के बीच खासा पकड़ है। कर्मचारी नेता होने के कारण कर्मचारियों के बीच भी लोकप्रिय है उक्त खूबियों और लोगों के बीच सहज और मृदुभाषी और होने के कारण पूरे बेलतरा विधानसभा में सभी वर्गों युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों के द्वारा क्रांति साहू को प्रत्याशी बनाए की माँग तेज हो गई है।
