भिलाई। साइबर ठगों ने अभनपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) से साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी की है। सीएमओ अपनी बेटी को केएफसी की फ्रेंचाइजी दिलवाने के लिए गूगल की वेबसाइट सर्च कर उस पर मेल किया था। ठग उनसे रुपये लेने के बाद फिर रुपयों की मांग करने लगे। जब उन्होंने आरोपितों से कहा कि वह उनकी कंपनी के अधिकारी से चर्चा करना चाहते हैं तो आरोपितों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। तब उन्हें अहसास हुआ कि वे ठगी का शिकार हो गए हैं। उन्होंने सुपेला थाना में शिकायत की। आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
