छत्तीसगढ़ राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना प्रारंभ होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को साधुवाद दिया है। अलताफ ने कहा कि कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को घर से कॉलेज आने-जाने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा सभी स्टूडेंट्स के लिए बड़ी सौगात है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कॉलेज स्टूडेंट्स के हितों को ध्यान में रखकर संवेदनशील निर्णय लिया है। अलताफ ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूर-दराज से कॉलेज पढ़ने के लिए आने-जाने वाले स्टूडेंट्स की परेशानियों को न केवल महसूस किया बल्कि छात्रों की परेशानी का समाधान भी किया। इस योजना से सरकारी कालेज या विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। उनकी आर्थिक परेशानी भी दूर होगी।
अलताफ ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्तर बेहतर करने और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं। प्राइमरी स्कूलों से लेकर महाविद्यालयों तक सर्वोत्तम शिक्षा देने के प्रयास किये जा रहे हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के साथ ही स्वामी आत्मानंद कालेज भी खोले गए हैं। विद्यार्थियों को नीट और जेईई प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है। अब छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना शुरू की गई है जिससे कालेज स्टूडेंट्स को कॉलेज आने जाने के लिए निशुल्क बस सुविधा मिलेगी।
अलताफ ने कहा कि निःशुल्क परिवहन सेवा शुरू होने से छात्रों को घर से कालेज या विश्वविद्यालय तक तक आने-जाने में सुविधा होगी। बिना आर्थिक कठिनाई के छात्रों को उच्च शिक्षा मिल सकेगी। इस,योजना से छात्रों के समय की बचत के साथ ही आर्थिक रूप से भी मदद मिलेगी। कॉलेज छात्रों के हित में शुरू की गई योजना के लिए अलताफ अहमद ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
सादर
अलताफ अहमद,
अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य मदरसा बोर्ड
