TCS Buyback: टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टीसीएस की बोर्ड मीटिंग 11 अक्टूबर को होने जा रही है। इसी मीटिंग में कंपनी अपने शेयर को खरीदने पर विचार करेगी। इस एक खबर ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों को आज नई ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया है। कंपनी के शेयर बीएसई में सोमवार की सुबह 3680 रुपये के 52 वीक हाई पर पहुंच गए थे।
डिविडेंड भी दे सकती है कंपनी (TCS Dividend Record Date)
टीसीएस ने पिछले दिनों बताया था कि 11 अक्टूबर की बोर्ड मीटिंग में डिविडेंड देने पर भी फैसला किया जा सकता है। अगर डिविडेंड का ऐलान हुआ तो रिकॉर्ड डेट 19 अक्टूबर 2023 तय माना जाएगा। टीसीएस ने इस साल अबतक 1 शेयर पर 108 रुपये का डिविडेंड दे चुकी है। अगर 11 अक्टूबर को फिर से ऐलान हुआ तो 5वीं बार टीसीएस इस साल डिविडेंड देगी।
शेयरों में तूफानी तेजी
सोमवार को टीसीएस के शेयर बीएसई में 3654 रुपये के लेवल पर ओपन हुए थे। कंपनी के शेयर कुछ ही देर बार देखते ही देखते ही देखते 1.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 3680 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। बीते एक महीने के दौरान टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिल चुकी है। वहीं, एक साल पहले इस शेयर को खरीदने वाले निवेशकों को अबतक होल्ड करने पर 17 प्रतिशत से अधिक का फायदा हो चुका है।
