रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बीच सोशल मीडिया वॉर चल रही है, दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें वे कैंडी क्रश खेलते दिखाई दे रहे हैं, इसे लेकर भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि भूपेश जी भी निश्चिंत हैं, उन्हें पता है कितनी भी माथा पच्ची कर लें सरकार तो आनी नहीं है।
शायद इसीलिए कांग्रेस के प्रत्याशी चयन से संबंधित बैठक में ध्यान देने के बजाय उन्होंने CANDY CRUSH खेलना उचित समझा।
जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स (पहले ट्विटर) पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि पहले भाजपा को ऐतराज़ था कि मैं गेड़ी क्यों चढ़ता हूं, भौंरा क्यों चलाता हूं, गिल्ली डंडा क्यों खेलता हूं, प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक क्यों हो रहे हैं?
