* ब्रह्म ऋषि भूमिहार ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं सभी सदस्यों ने रायपुर के राजनीतिक प्रवास पर आए हुए डॉ रविंद्र कुमार राय जो कोडरमा से भाजपा के पूर्व सांसद रहे हैं और वर्तमान में बने हुडको के स्वतंत्र निदेशक है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया है। ब्रह्म ऋषि भूमिहार समाज रायपुर के अध्यक्ष राजीव पांडे ने जानकारी देते हुए बताया की डॉ रविंद्र राय समाज के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहे हैं और समय-समय पर वह भूमिहार समाज को मार्गदर्शन भी देते हैं और भारतवर्ष में कहीं भी अगर जाना होता है उनका तो समय निकालकर अवश्य समाज के लोगों से व्यक्तिगत मिलते हैं और समाज के सही दिशा को जिसमें युवाओं को लेकर अपना मार्गदर्शन देते हैं युवा वर्ग जो है आजकल तेजी से नशा की और बढ़ते जा रहे हैं उसको भूमिहार समाज किस तरह से रोके और परिवार में एक जागरूकता अभियान चलाएं। छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य में कहीं ना कहीं प्रगति रुक चुकी है ,रोजगार की समस्या आ रही है इस बार हमें अच्छी सरकार और अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव इस समाज का दायित्व भी बनता है । इसके बारे में भी उन्होंने ब्रह्म ऋषि भूमिहार समाज में विशेष रूप से चर्चा की और लोगों को आगे बढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जोर डाला। उपस्थित सदस्य, सुधीर राय, अवधेश पांडे, राजेश पांडे, ओम प्रकाश राय, शेषनाथ तिवारी, कृष्ण मोहन चौबे,अजय शर्मा, और अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे। https://www.haritanjaliexpress.com/?p=12765
