शेयर बाजार में बीएसई लिमिटेड के शेयरों में आज 11 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है। एनएसई में आज बीएसई प्रॉफिट बुकिंग का शिकार हो गया है। बीएसई का एनएसई में इंट्रा-डे लो 1586 रुपये प्रति शेयर है। बता दें, बीएसई सेंसेक्स 800 अंक और एनएसई 250 अंक नीचे लुढ़क गया है।
4 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक
एनएसई में आज बीएसई लिमिटेड (BSE) के शेयर 1770 रुपये के लेवल पर ओपन हुए थे। इंट्रा-डे लो 1586.15 रुपये है। 1 बजे के आस-पास इसमें रिकवरी देखने को मिली। जिसके बाद बीएसई लिमिटेड 1.90 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1754.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। बता दें, पिछले 4 कारोबारी सेशन में बीएसई के शेयरों में 20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को बीएसई लिमिटेड के शेयर 52 वीक हाई 1828 रुपये पर पहुंच गए थे।
नए आदेश के बाद आई शेयरों में तेजी
बीएसई के शेयरों में तेजी की बड़ी एक नए ऐलान को माना जा रहा है। देश के सबसे पुराने एक्सचेंज ने एक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट का ट्रांजेक्शन चार्ज बढ़ा दिया है। बीएसई का यह नया 1 नवंबर 2023 से प्रभावी रहेगा। नए कानून के तहत 3 करोड़ रुपये तक मंथली टर्नओवर पर 500 रुपये शुल्क देना पड़ेगा। वहीं, 3 करोड़ रुपये से अधिक और 100 करोड़ रुपये तक के मंथली ट्रांजैक्शन पर 3750 रुपये का चार्ज देना पड़ेगा।
