साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’ को लेकर काफी बज बना हुआ था। ऐसे में जब ये फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों ने इसे हाथों हाथ लिया। 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘लियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की। विजय की ‘लियो’ ने एडवांस बुकिंग में जहां शाहरुख खान की जवान को भी पछाड़ दिया था। शुरू के छह दिनों तक तो फिल्म ने तीस करोड़ तक का बिजनेस किया, लेकिन अब धीरे-धीरे फिल्म का कलेक्शन कम होता जा रहा है। महज 10 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर ‘लियो’ दम तोड़ती दिख रही है। तो चलिए जानते हैं 10वें दिन विजय की ‘लियो’ कितना कमा सकती है।
10वें दिन बस इतने पर सिमटी ‘लियो’
थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखकर ऐसा लग रहा है ये फिल्म कुछ ही दिनों में दम तोड़ देगी। फिल्म ने जहां ओपनिंग डे पर 64.8 करोड़ रुपये की कमाई कर लोगों को हैरान कर दिया था। वहीं, अब इसका कलेक्शन वन डिजिट में सिमटता जा रहा है। हालांकि, लोगों को उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल सकता है। शुक्रवार को विजय की ‘लियो’ ने 7.37 करोड़ का बिजनेस किया। ये अभी रफ डाटा है। ऐसे में अब सबकी नजरें आज यानी शनिवार के कलेक्शन पर टिकी हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म वीकेंड में यानी शनिवार को 11.99 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। अगर ये आंकड़ा सही रहा तो फिल्म का बिजनेस 283.61 करोड़ हो जाएगा। बता दें कि विजय की ये फिल्म 250-300 करोड़ के बजट में बनी है।
डे वाइज देखें ‘लियो’ का कलेक्शन…
1 दिन- 64.8 करोड़ रुपये
2 दिन: 34.25 करोड़ रुपये
3 दिन: 38.30 करोड़ रुपये
4 दिन: 39.80 करोड़ रुपये
5 दिन: 34.10 करोड़ रुपये
6 दिन: 30.70 करोड़ रुपये
7 दिन: 13.40 करोड़ रुपये
8 दिन: 8.90 करोड़ रुपये
9 दिन: 7.37 करोड़ रुपये
10 दिन: 11.99 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
लाइफटाइम कलेक्शन- 283.61 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
