
- रायपुर, 29 अक्टूबर 2023 – अर्जुन पुरस्कार विजेता सिमरन शेरगिल और समीर सुहाग के आक्रामक खेल की बदौलत जिन्दल पैंथर टीम ने आज बेहद रोमांचकारी मैच में पिछले साल के चैम्पियन अचीवर्स ब्ल्यू को भोपाल-पटौदी कप (08 गोल) फाइनल में 8 के मुकाबले 11 गोल से हरा दिया।

नई दिल्ली के जयपुर पोलो ग्राउंड में आयोजित इस मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों को अंत तक अपने कौशल से बांधे रखा। जिन्दल पैंथर की टीम ने अपनी रणनीति में नए आयाम जोड़ते हुए खेल के हर क्षेत्र में अपनी बढ़त बनाए रखी और अचीवर्स ब्ल्यू टीम पर पूरे मैच में हावी रही। जिन्दल पैंथर की ओर से सिमरन शेरगिल ने 4, समीर सुहाग ने 1 और सिद्धांत शर्मा ने 6 गोल किये जबकि अचीवर्स ब्ल्यू की ओर से डैनियल ऑटमेंडी और रेहत विर्क ने 1-1 और अभिमन्यु पाठक ने 5 गोल किये। इस महीने जिन्दल पैंथर पोलो कप जीतने के बाद टीम जिन्दल पैंथर की यह लगातार चौथी जीत है।
पोलो खेल के लिए भोपाल-पटौदी कप एक प्रतिष्ठित पदक है। टीम जिन्दल पैंथर को यह पदक भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडेय ने प्रदान किया। जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री पद्मभूषण शर्मिला टैगोर ने एचीवर्स ब्ल्यू को रनर-अप ट्रॉफी प्रदान की।
स्कोर बोर्ड
जिन्दल पैंथर
1. सिमरन शेरगिल – 4 गोल
2. सिद्धांत शर्मा – 6 गोल
3. समीर सुहाग – 1 गोल
अचीवर्स ब्ल्यू
1. डैनियल ओटामेंडी – 1 गोल
2. रेहत विर्क – 1 गोल
3. अभिमन्यु पाठक – 5 गोल
*PressNote*
*JINDAL PANTHER ADDS ANOTHER FEATHER IN ITS CAP, WINS BHOPAL – PATAUDI CUP*
Raipur, 29 Oct 23
The enthralling, exhilarating and enchanting of the Bhopal – Pataudi Cup (08 Goals) final was played today at the Jaipur Polo Ground, New Delhi between Achievers Blue and Jindal Panther. This marked the beginning of the Delhi Polo Season. The Jindal Panther team featured Arjuna 2 awardees, Simran Shergill and Samir Suhag.
Both the teams displayed the best professional polo game that one can expect in a match. But it was the Jindal Panther team that emerged victorious and outplayed the Achievers in every aspect of the game, winning the finals of the Bhopal Pataudi Cup 11 goals to 7.
It was the 4th consecutive title win for the Jindal Panther in the month after Jindal Panther Polo Cup. For Jindal Panther, Simran Shergill scored 4, Siddhant Sharma 6 and Samir Suhag 1 goal. For the runner-up team Achievers Blue Danial Otamendi did 1, Rehat Virk 1 and Abhimanyu Pathak 5 goals.
The winning team was presented with the historic trophy by Chief of Army Staff General Manoj Pandey. The runners up were felicitated by veteran actor Padma Bhushan Sharmila Tagore.
Score Card:
Jindal Panther
1. Simran Shergill – 4 Goals
2. Siddhant Sharma – 6 Goals
3. Samir Suhag – 1 Goal
Achievers Blue
1. Mr. Daniel Otamendi – 1Goal
2. Mr. Abhimanyu Pathak – 5 Goals
3. Rehat Virk – 1 Goal
