अक्सर अपने लुक से फैंस के होश उड़ाने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर समझ से परे लुक में लोगों को हैरान करती दिखाई दीं। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस का सिर चकरा गया है, तो आइए डालते हैं एक नजर इन फोटोज पर।

इन तस्वीरों में उर्फी जावेद ने अपनी ड्रेस के साथ एक एक्स्ट्रा ड्रेस को अटैच किया है और अपने एक हाथ से इस ड्रेस को कैरी किया है।

फोटोज में उर्फी जावेद बेज कलर की मिनी ड्रेस में नजर आ रहीं हैं और साथ ही उन्होंने एक हाथ से मरून ड्रेस को पकड़ा है।

ऐसा पहली बार नहीं है, जब उर्फी जावेद अपने लुक के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर हों, इससे पहले भी वो कई बार ट्रोल हो चुकी हैं।

उर्फी जावेद के इस लुक को देखने वाले हैरान-परेशान नजर आ रहे हैं।

उर्फी जावेद ने अपने इस लुक को हाई-हील्स के साथ एक्सेसराइज किया है।

आपको बता दें कि, उर्फी जावेद अब तक कई टीवी शोज, रिएलिटी शोज, म्यूजिक वीडियोज और सॉन्ग्स में भी नजर आ चुकी हैं।
