कानों में सांय-सांय की आवाज या सीटी बजने की आवाज आती है। इसके कई सारे कारण होते है कई बार सायनस की समस्या की वजह से होती है। वहीं कान में इंफेक्शन, सिर या गर्दन में चोट लगना या उम्र के बढ़ने की वजह से भी कानों में सीटी बजने की आवाज सुनाई देती है। कान का सीधा संबंध दिमाग से जुड़ा होता है। इसलिए कुछ खास प्रेशर प्वाइंट को दबाने से कानों में सीटी बजने की आवाज से राहत मिल सकती हैं। हालांकि कई बार कान में सीटी बजने की समस्या मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, कॉर्डियोवस्कुलर डिसीज की वजह से होती है।
कान के इस प्रेशर प्वाइंट को दबाने से मिलेगी राहत
कानों में दर्द या सीटी बजने की आवाज आ रही है तो कान के आसपास के खास हिस्सों पर प्रेशर डालने और मसाज करने से राहत मिलती है।
-कान में दर्द की समस्या होती है कान के विंड स्क्रीन प्वाइंट पर मसाज करनी चाहिए। जिस जगह पर ईयररिंग्स पहनी जाती है यानी ईयरलोब के ठीक पीछे वाले हिस्से पर मसाज करने से कान दर्द की समस्या ठीक होती है।
-कान में सीटी बजने की आवाज से राहत पाना चाहते हैं तो हर दिन एक से दो मिनट कान की मसाज करें। मसाज के लिए पहली और दूसरी उंगली के बीच में कानों को फंसाए और हल्के हाथ से मसाज करें।
-साथ ही कान के ऊपर से लेकर नीचे वाले हिस्से पर हल्के हाथ से प्रेशर डालें।
-फिर कान के छेद के पास बनी हड्डी के ठीक आगे प्रेशर प्वाइंट को दबाएं। रोजाना कान की इन तीन तरह से मसाज करने से टिनटिस और कान में दर्द की समस्या से राहत मिलती है।
