रायपुर। छत्तीसगढ़ में पोषण आहार, फोर्टिफाइड चावल वितरित करने और एथेनाल प्लांट लगाने के लिए राज्य सरकार ने दो अनुबंध किए। उद्योग मंत्री कवासी लखमा की उपस्थिति में उद्योग भवन रायपुर में निजी कंपनियों के साथ दो एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। उद्योग विभाग छत्तीसगढ़ और सुरुचि फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली के मध्य पूरक पोषण आहार व फोर्टिफाइड राइस के लिए अनुबंध हुआ। कंपनी 111.7 करोड़ रुपये का निवेश करेगी तथा इस उद्योग से 800 लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। वहीं उद्योग विभाग व यूनिटी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के मध्य एथेनाल एक्सट्रैक्शन फ्राम मे बेस्ड कार्न स्टार्च एंड डैमेज राइस व पावर प्लांट के लिए अनुबंध हुआ, जिसमें कंपनी 183 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस उद्योग से लगभग 120 लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। इस प्रकार कुल 294.7 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।
