*।। शासकीय महाविद्यालय, अम्लीडीह में जीएसटी एवं कैरियर काउंसलिंग पर एम राजीव का व्याख्यान ।।*
आज शासकीय नवीन महाविद्यालय, अम्लीडीह में बीबीए एवं बी कॉम सनक में विद्यार्थियों के लिए जीएसटी एवं कैरियर काउंसलिंग विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में एम राजीव, अधीक्षक, सेंट्रल जीएसटी को आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्री अविनाश लाल ने मुख्य अतिथि को पौधा भेंट कर स्वागत किया एवं उपस्थित शिक्षकों एवं छात्रों को अपने लक्ष्य को तय करने के बाद अपनी भविष्य की रणनीति तैयार करने को कहा।
इसके बाद मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुए श्री एम राजीव ने कहा कि सरकार द्वारा कर सरलीकरण के दिशा में जीएसटी को लागू करना एक महत्त्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उदाहरणों के द्वारा पूर्ववर्ती कर व्यवस्था और जीएसटी में किस तरह वस्तुओं में मूल्यों की कमी आई है तथा जीएसटी में इनपुट टैक्स क्रेडिट की सुविधा ने भी महंगाई को किस प्रकार नियंत्रित किया है, यह विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में श्री एम राजीव ने छात्रों को कैरियर का चुनाव, उसकी तैयारी और अंत में उसमें सफ़ल होने के सूत्र बताए।
कार्यक्रम के प्रश्न उत्तर सत्र में कई छात्र छात्राओं ने विशेषकर सुश्री गीतांजलि साहू, श्री तुषार जेसवानी, सुश्री कुंती रजक, सुश्री द्रौपदी सेन, श्री राहुल सिंह, श्री देवा साहू आदि ने जीएसटी एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के संबंध में प्रश्न पूछे, जिसका श्री एम राजीव ने रोचक तरीके से जवाब दिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. यामिनी साहू एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सोनम बैस ने किया।
