रायपुर। प्रदेश में पैरादान करने के मामले में रायपुर अव्वल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों से पैरादान करने की अपील की तो इसका व्यापक असर हुआ है। प्रदेशभर में किसान पैरादान कर रहें है। पिछले दो माह में करीब 13 लाख 89 हजार क्विंटल से अधिक पैरा गोठानों में संग्रहित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने पैरादान को महादान की संज्ञा देते हुए कहा है कि किसान अपने खेतों में पैरा जलाने के बजाए गोठान में दान करें इससे प्रदूषण से राहत मिलेगी और पशुओं को चारा भी मिलेगा। इसके अलावा पैरा का उपयोग वर्मी कंपोस्ट बनाने में किया जा सकेगा।
