भूपेश जी अब स्पष्ट हो गया है कि आपके पास अधिकार होने के बाद भी आप क्यों महादेव एप्प बंद करने के अनुशंसा नहीं कर रहे थे।
जैसा महादेव एप्प संचालकों ने बताया यह सारा गोरखधंधा मुख्यमंत्री जी आपके संरक्षण में चल रहा था।
लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने ED के अनुरोध पर युवाओं के भविष्य को देखते हुए महादेव एप्प पर बैन लगाया।
छत्तीसगढ़ को लगातार लुटने वाली यह कांग्रेस समझ ले कि अब उनकी चला चली की बेला है और भाजपा की सरकार आते ही सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी – सिद्धार्थ नाथ सिंह जी की वार्ता
