कार्यक्रम में हमारी संस्था “युवा” के सदस्यों ने दीपावली पर्व से संबंधित छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, प्रमुख रूप से गौरा-गौरी, राउत नाचा, छेरछेरा आदि प्रस्तुत किया।
इसके अलावा युवा की सुश्री विभांशी तिवारी ने शास्त्रीय गीत का गायन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित आयुक्त महोदय एवं विभाग के अन्य सभी अधिकारियों ने युवा के सदस्यों की प्रस्तुति की सराहना की।
