नयी दिल्ली, युवा कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र देवेंद्र सिंह तोमर के धन के लेन-देन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चुप्पी पर हैरानी व्यक्त करते हुए बुधवार को ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने इस मौके पर कहा कि श्री तोमर के पुत्र के मामले में खुलासा होने के बाद आखिर ईडी अब चुप क्यों हैं जबकि केंद्रीय मंत्री के पुत्र का करोड़ों रुपए की हेराफेरी की बात करते समय का वीडियो सबके सामने है।
