धूम और धूम 2 जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले संजय गढ़वी अब इस दुनिया में नहीं रहें. बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक संजय गढ़वी की 57 साल की उम्र में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई. उनकी मौत की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है.
खबर है की संजय गढ़वी की मृत्यु हार्ट अटैक की वजह से हुई. आज सुबह जब फिल्म निर्देशक मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. उस वक्त वॉकिंग के दौरान सीने में दर्द की शिकायत हुई. जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां पहुंचने से पहले ही उनका दिल के दौरे के कारण मौत हो गई थी. अस्पताल में डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
