रायपुर, विश्व प्रसिद्ध युवा संगीतका
र और गीतकार वेंकटेश अग्रवाल का भोजपुरी छठ गीत- छठी आधारित वीडियो एल्बम छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट, रायपुर के बैनर तले आज दिनांक नवंबर 19ko किया गया। छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट, रायपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह एवं समिति के अन्य सदस्यों ने रायपुर के रहनेवाले युवा संगीतकार एवं गीतकार बैंकटेश अग्रवाल के छठ गीत के वीडियो एल्बम का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर, पत्रकारों को सम्बोधित करते हुवे छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट, रायपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रायपुर के युवा वेंकटेश अग्रवाल ने भोजपुरी छठ गीत “छठी मायी” का वीडियों एल्बम पुरे उत्तर भारतीय समाज एवं छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। संगीतकार और गीतकार वेंकटेश अग्रवाल ने दुनिया के सबसे कम उम्र के संगीत निर्देशक और गीतकार के रूप में पहचान बनाकर इतिहास रच दिया है।
संगीतकार और गीतकार वेंकटेश अग्रवाल बैंड के द्वारा छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट, रायपुर के बैनर तले महादेव घाट पर नवम्बर 19 को छठ पूजा के अवसर पर एक लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया
महज 17 साल के वेंकटेश को यह प्रतिष्ठित सम्मान गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रदान किया गया, जिसने संगीत उद्योग में उनके काम को मान्यता दी। वेंकटेश ने 2023 में अपनी एक और उपलब्धि जोड़ ली जब इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने विश्व के सबसे कम उम्र के संगीतकार और गीतकार के अवार्ड से नवाजा गया। संगीतकार और गीतकार वेंकटेश अग्रवाल ने संगीत के क्षेत्र में अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है। वेंकटेश की यह उपलब्धि पुरे छत्तीसगढ़, भारत एवं पूरे उत्तर भारतीय समाज के लिए गौरव की बात है।
वेंकटेश अग्रवाल अभी वर्तमान में कक्षा 12वी का छात्र है। अनुराधा पौडवाल, अभिजीत भट्टाचार्य, अमित मिश्रा, अल्ताफ सैय्यद जैसे प्रसिद्ध गायकों ने वेंकटेश अग्रवाल के म्यूजिक कम्पोजीशन के गानों को गया है। इसके वीडियो एल्बम जल्दी यूट्यूब पर रिलीज़ किया जायेगा। वेंकटेश हिंदी और छत्तीसगढ़ी में भी गाना गाते और म्यूजिक कंपोज़ करते है।
बैंकटेश अग्रवाल ने बताया कि उसके इस सफलता के पीछे उसके चाचा आशीष अग्रवाल का बड़ा योगदान है। वेंकटेश अग्रवाल के अभी यूट्यूब पर पांच गाने रिलीज़ हो चूका है जो हिंदी, छत्तीसगढ़ी एवं भोजपुरी गाने है।
समिति के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, रामकुमार सिंह राजावत, कन्हैया सिंह, शशि सिंह, ब्रजेश सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, सत्येंद्र सिंह गौतम एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
कम उम्र के उभरते कलाकार में से एक साक्षी तिवारी भी है जिन्होंने छठ माई पर गीत गाया है पहली बार इन्हें यह मौका मिला लाइव शो करके कंपोजिंग करने का छठ पर्व पर
