सलमान खान और शाहरुख खान के कई ऐसे फैंस हैं जो अपने फेवरेट स्टार्स को कॉपी करते हैं। उनके जैसे लुक्स रखते हैं। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान के साथ शाहरुख का एक फैन नजर आ रहा है। हालांकि वह जब शाहरुख की आवाज में कुछ बोलता है तो सलमान की हंसी नहीं रुकती है। वीडियो को फैन ही बना रहा है जो वायरल हो रहा है।
क्या है वीडियो में
वीडियो की शुरुआत होती है फैन से जो कहता है पठान और टाइगर यहां हैं। सलमान की हंसी निकल जाती है। फैन 4 टेक्स लेता है और हर बार सलमान अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पाते। आप भी वीडियो को देखेंगे तो अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
टाइगर 3 में दिखे थे शाहरुख
बता दें कि हाल ही में सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में शाहरुख खान का स्पेशल कैमियो था। कई बार दोनों स्टार्स एक-दूसरे की फिल्मों में कैमियो करते रहते हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। इतना ही नहीं दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे की तारीफ करते दिखते हैं।
