भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार (28 नवंबर) को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में तीसरा टी20 मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने तीन और भारत ने एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार तीसरा मैच नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह आवेश खान को मौका मिला है। भारत ने पांच मैच की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई है।
भारत ने शुरुआती दोनों मुकाबले में 200 से अधिक रन बनाए हैं और टीम बारसापारा स्टेडियम पर भी अपना दबदबा बनाना चाहेगी जहां की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी की अनुकूल होती है। श्रेयस अय्यर को वर्ल्ड कप 2023 के बाद आराम दिया गया है लेकिन वह अंतिम दो मैचों में वापसी करने वाला हैं, ऐसे में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा के पास सीरीज में खुद को साबित करने का ये आखिरी मौका हो सकता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने स्क्वॉड में 6 बदलाव किए हैं। वर्ल्ड कप विनिंग स्क्वॉड में शामिल खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
