मुंबई, रिज़र्व बैंक (आरबीआई) फिनटेक के बारे में आवश्यक जानकारी, उनकी गतिविधियों, उत्पादों, प्रौद्योगिकी स्टैक और वित्तीय सूचनाएं प्राप्त करने के लिए एक रिपोजिटरी स्थापित करेगा।
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति की चालू वित्त वर्ष की पांचवीं द्विमासिक तीन दिवसीय बैठक में शुक्रवार को लिए गये निर्णयों की जानकारी देते हुये कहा कि एक बेहतर फिनटेक क्षेत्र सुनिश्चित करने और मजबूत गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नियामकों और हितधारकों को फिनटेक कंपनियों की समय पर जानकारी रखने की आवश्यकता है।
आज, फिनटेक डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी (डीएलटी), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/मशीन लर्निंग (एआई/एमएल) जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों का उपयोग कर रहे हैं।
