जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र के प्यासी बाजार में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस क्वाटर के सामने सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में युवक का शव पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
इधर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक की उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। फिलहाल उसकी मौत कैसे हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।
इधर पुलिस भी आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक युवक के शिनाख्ती में जुटी हुई है। युवक ने सुसाइड किया है या फिर किसी ने उसकी हत्या कर लाश को यहां फेंका है, यह भी जांच का विषय है। फिलहाल गढ़ा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
