मध्य प्रदेश में चाेरों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस के कार्रवाई के बाद भी चाेर वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला उज्जैन जिले के उन्हेल से सामने आया है। जहां बाइक सवार दो चोर ज्वेलरी शाॅप से दिनदहाड़े सोने की जेवर चुरा ले गए। फरियादी के शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।
यह पूरी वारदात जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र की सुनिल ज्वेलर्स की है। जहां दो बाइक सवार चोर पहुंचकर गहने देखने लगे। इस दौरान एक चोर ने करीब 60 ग्राम सोने की जेवर चुरा लिया और अपने जेब में डाल लिया। जिसके बाद दोनों मौके से रफूचक्कर हो गए। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
वहीं, जब वारदात की जानकारी दुकान संचालक को लगी तो उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए जिसमें चोर गहने देखने के बहाने वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। दुकान संचालक की मानें तो चोरी हुई जेवर की कीमत करीब 3.50 लाख रुपए की है। फिलहाल, पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
