निवेशक आज यानी मंगलवार से एस जे लॉजिस्टिक्स आईपीओ पर दांव लगा पाएंगे। यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा। कंपनी निवेशकों को 38.4 लाख शेयर जारी करेगी। दांव लगाने की सोच रहे निवेशकों के लिए ग्रे मार्केट से गुड न्यूज है। बता दें, एस जे लॉजिस्टिक्स आईपीओ का प्राइस बैंड 121 रुपये से 125 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
जीएमपी ने किया गदगद
एस जे लॉजिस्टिक ग्रे मार्केट में अच्छा परफॉर्म कर रहा है। कंपनी आज 105 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जीएमपी संकेत दे रहा है की एस जे लॉजिस्टिक्स की लिस्टिंग 230 रुपये पर हो सकती है। जिस वजह से निवेशकों को पहले दिन 84 प्रतिशत का फायदा हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो निवेशकों को लिस्टिंग के दिन बंपर कमाई हो जाएगी।
1000 शेयरों का बना है एक लॉट
कंपनी ने 1000 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिस वजह से इन्वेस्टर्स को कम से कम 1,25,000 रुपये का दांव लगाना पड़ेगा। कोई भी खुदरा निवेशक अधिक से अधिक एक ही लॉट सब्सक्राइब कर सकता है। बता दें, आईपीओ का 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित है। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए 35 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रखा गया है।
एस जे लॉजिस्टिक्स आईपीओ एंकर इन्वेस्टर्स के लिए 11 दिसंबर को ओपन हुआ था। कंपनी ने एंकर निवेशकों के जरिए 13.65 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
