हरितांजलि एक्सप्रेस न्यूज जगदलपुर (24/01/2023) धरमपुरा स्थिति क्रीडा परिसर मे खाना खाने के बाद रविवार देर रात अचानक 25 छात्रो की तबियत बिगड़ गई I बताया जा रहा है कि क्रीडा परिसर मे रविवार की रात चिकन करी बनाई गई थी I रात का खाना खाने के बाद अचानक देररात करीब 25 बच्चो की तबियत बिगड़ गई I बताया जा रहा है कि सभी बच्चो मे उल्टी दस्त और पेट दर्द की शिकायत रही I सोमवार की सुबह वे इलाज के लिए महारानी अस्पताल पहुचे थे I सभी बच्चो ने इलाज के आधे घंटे के अंदर राहत महसूस की I फ़िलहाल सभी बच्चो की स्थिति कंटोल मे है I बाद मे सभी छात्र क्रीडा परिसर के लिए रवाना हो गए I
