अरबाज खान ने हाल ही में गर्लफ्रेंड मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से निकाह किया है। दोनों की शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शादी में पूरा खान परिवार शामिल था। अब अरबाज के पिता सलीम खान का दोनों की शादी पर रिएक्शन आया है। सलीम ने बताया कि जब अरबाज ने शादी के बारे में उन्हें बताया था तो उन्होंने क्या कहा था।
शादी पर बोले
न्यूज 18 से बात करते हुए सलीम ने कहा, ‘उन्होंने डिसाइड किया शादी करने का। मेरे हिसाब से ये कोई गुनाह नहीं है। मैं अरबाज के लिए बहुत खुश हूं और मेरा आशीर्वाद दोनों के साथ है।’
दूसरों की जिंदगी में दखलअंदाजी नहीं
क्या शादी को लेकर उनके साथ कोई डिस्कशन हुआ? इस पर सलीम ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इसको लेकर कोई डिस्कशन होना था। वह यंग हैं, एजुकेटेड और मैच्योर और अपने फैसले खुद ले सकते हैं। मेरी परमिशन की कोई जरूरत नहीं। अगर वह खुश हैं तो उससे ज्यादा कोई मैटर नहीं करता। उन्होंने बस इतना कहा कि वह शादी करना चाहते हैं और मैंने कहा ठीक है। मुझे भी लगा कि कभी किसी की जिंदगी में दखलंदाजी नहीं करना चाहिए क्योंकि इसस दिक्कतें होती है।’
शादी की सेरेमनी को लेकर सलीम ने कहा, ‘अरबाज ने इसमें सिर्फ करीबी दोस्तों और परिवार वालों को बुलाया। सभी दोनों को लेकर काफी खुश थे। हम सभी उनके लिए खुश हैं।’
कैसे मिले अरबाज-शूरा
रिपोर्ट्स के मुताबिक अरबाज और शूरा, एक्टर के प्रोडक्शन हाउस तले बनी फिल्म पटना शुक्ला के दौरान मिले। दोनों ने डेट करना शुरू किया और 9 महीने तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अरबाज ने शूरा को परिवार वालों से मिलवाया। इसके बाद दोनों की शादी फाइनल हुई।
अरबाज ने फिर बहन अर्पिता के घर में शादी की। शादी में उनका बेटा अरहान भी पहुंचा। इतना ही नहीं अरहान ने ना सिर्फ पिता की शादी में डांस किया बल्कि उनके लिए स्पेशल गिटार परफॉर्मेंस भी दी।
