

नवरंग काव्य मंच एवं जैन कवि संगम, छत्तीसगढ़ द्वारा स्थानीय वृन्दावन सभागार, सिविल लाइंस में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर काव्य संध्या “हार नहीं मानूँगा, रार नहीं ठानूँगा” सह विमोचन समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने संस्था “युवा” को *नवरंग समाज रत्न सम्मान* से सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों समाजसेवी श्री लोकेश कावड़िया, छ.ग. राज्य मानवाधिकार आयोग सदस्य न्यायमूर्ति श्री नीलम चन्द सांखला, वरिष्ठ साहित्यकार डा. माणिक विश्वकर्मा नवरंग, श्री ए असफल (ग्वालियर), श्री संजय गिडिया ने युवा संस्था के संस्थापक श्री एम राजीव के विगत 22वर्षों से साधनहीन बच्चों के लिए किए जा रहे अथक प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम के आयोजक श्री राजेश जैन “राही” ने श्री एम राजीव द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में निःस्वार्थ भाव से किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ का आनन्द कुमार (सुपर-30 फेम) कहा।
इस अवसर पर युवा संस्था के सदस्य श्री यश बजाज, श्री युवांशु सिंह, श्री भास्कर देवांगन, श्री जगन्नाथ साहू, सुश्री जयलक्ष्मी नाग, सुश्री पुर्णिमा जोशी, श्री तीर्थेश्वर निर्मलकर, सुश्री तारिणी साहू, श्री सुनील कुमार धुर्वे, सुश्री बसंती बाग, श्री सुनील कुमार साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
