बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan आज अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. सलमान के लिए ये दिन और भी खास रहता है, क्योंकि इत्तेफाकन इसी दिन उनकी भांजी Ayat Sharma का भी जन्मदिन होता है. मामा-भांजी ने साथ में केक काटा है, इस खास मौके पर उनके परिवार के कई लोग मौजूद रहे. सोशल मीडिया पर केक कटिंग सेरेमनी का वीडियो वायरल है.
बता दें कि Ayat Sharma अर्पिता खान और आयुष शर्मा की बेटी हैं. उनके चेहरे पर बर्थडे सेलिब्रेशन की खुशी साफ देखी जा सकती है. वीडियो में Salman Khan के इर्द-गिर्द आयुष शर्मा को देखा जा सकता है जिन्होंने आयत को अपनी गोद में लिया हुआ है.
फैमिली ने यूं खास बनाया सेलिब्रेशन
अरबाज खान और उनके बेटे अरहान खान भी इस केक कटिंग सेरेमनी में नजर आ रहे हैं. इनके अलावा Salman Khan के लिए इस मौके को और खास बनाते हुए यहां पर यूलिया वंतूर, हेलेन, अलवीरा खान अग्निहोत्री और बॉबी देओल समेत कई सेलेब्रिटीज मौजूद थे.
बॉबी देओल ने किया भाई को किस
एक अन्य वीडियो में Salman Khan और उनके साथ बाकी सभी लोगों को आयत के लिए बर्थडे सॉन्ग गाते देखा जा सकता है. नन्हीं आयत बड़े से केक को देखकर एक्साइटेड होती दिख रही है. इंडस्ट्री में बॉबी देओल को अपनी फिल्म ‘रेस-3’ के जरिए वापसी दिलाने वाले सलमान खान के बर्थडे की तस्वीरें ‘एनिमल’ फेम एक्टर ने भी शेयर की हैं. फोटो में बॉबी सलमान को किस करते नजर आ रहे हैं. बॉबी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- मामू आई लव यू.
फैंस को नए अनाउंसमेंट का इंतजार
बॉबी देओल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी Salman Khan के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का बर्थडे सेलिब्रेशन उनके करोड़ों फैंस के लिए बहुत खास होता है. सोशल मीडिया पर रात से ही हैश टैग सलमान खान ट्रेंड करने लगा है और फैन पेजों पर इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि शायद दबंग खान आज अपने किसी बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान भी कर दें.
