हरितांजलि एक्सप्रेस न्यूज रायपुर:-(08/02/2023 ) I मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में तिरोहित तितुरघाट पुस्तक का विमोचन किया. यह पुस्तक धमधा के तितुरघाट में दो दर्जन से अधिक सती स्तंभों के पुरातात्विक साक्ष्य और उनकी विशेषता पर आधारित है. इसका संपादन गोविन्द पटेल ने किया है और भूमिका पुरातत्विद् प्रभात सिंह ने लिखी है. धर्मधाम गौरवगाथा समिति ने तितुरघाट के तिरोहित (भुला दिये गए) तालाब को फिर से ढूंढा और श्रमदान और जनसहयोग से उसकी फिर से खुदाई की. इस स्थान की प्राचीनता और ऐतिहासिकता के साथ ही तालाब के महत्व को दर्शाने इस पुस्तक का प्रकाशन किया गया है.
