सर्दियों में चलने वाली ठंडी हवाएं स्किन को बिल्कुल रुखा बना देती हैं। जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है स्किन और भी ज्यादा बेजान और सख्त दिखने लगती है। जो कि काफी खराब लगती है। खासतौर पर कोहनी और घुटने जैसी सख्त जगह की त्वचा बिल्कुल बेकार हो जाती है। सर्दियों की इस समस्या ने निपटने के लिए बाजार के मॉइश्चराइजर की बजाय घर में बने नेचुरल मॉइश्चराइजर को लगाएं।
घर में बना सकते हैं नेचुरल मॉइश्चराइजर
घर में बना मॉइश्चराइजर स्किन पर तेजी से असर दिखाता है। अगर आप रोजाना इसे लगाते हैं तो पूरी सर्दी स्किन में होने वाले रूखेपन से बचे रहेंगे। जानें इसे बनाने का तरीका।
नेचुरल मॉइश्चराइजर बनाने की सामग्री
एक चम्मच शहद
दो चम्मच ग्लिसरीन
दो चम्मच गुलाब जल
इन तीनों चीजों को मिलाकर किसी शीशी में भर लें। ध्यान रहे कि शहद ऑर्गेनिक हो और इसमे मिलावट ना हो। जिससे कि शहद के पूरे फायदे मिल सकें। रोजाना रात को सोने से पहले और सुबह चेहरे को साफ करने के बाद इस नेचुरल मॉइश्चराइजर को लगाएं। ये स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद करेंगे।
शहद है स्किन के लिए फायदेमंद
रोजाना चेहरे पर शहद को लगाने से काफी सारे फायदे मिलते हैं। ये स्किन को अंदर तक मॉइश्चराइज करता है। जिससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग दिखने लगती है। साथ ही ये स्किन को रिंकल फ्री बनाने और नेचुरली ब्लीच करने मदद करता है।
