बॉलीवुड के मोस्ट ब्यूटीफुल कपल्स में से एक कटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों वेकेशन को एंजॉय करते हुए अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में कटरीना ने अपनी सोलो और पति विक्की कौशल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, यहां देखें फोटोज।

इस तस्वीर में कटरीना कैफ सर्दी के मौसम में खिलखिलाती धूप का मजा लेती नजर आ रहीं हैं।

वहीं इस दूसरी तस्वीर में कटरीना कैफ पति विक्की कौशल की गोद में बैठकर फोटो क्लिक करवाती नजर आ रहीं हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कटरीना कैफ ने इन्हें कैप्शन दिया – तीन खूबसूरत दिन… प्यार, आराम, सूर्यास्त और ठंड! नया साल मना लिया… अब #MerryChristmas का समय है!!!।

कटरीना और विक्की कौशल की इन तस्वीरों पर उनके फैंस – क्लासी स्टाइल, ब्यूटीफुल, प्रिटी, वाओ, डॉल और गॉर्जियस जैसे कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।

फोटोज में कटरीना कैफ चेकर्ड पैटर्न वाली ड्रेस में बेहद प्यारी लग रहीं हैं।

इससे पहले कटरीना कैफ कुछ इस अंदाज में पोज देती हुई नजर आईं थी, जिन्हें देखने के बाद फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं।
