राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोग इस वक्त खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। अयोध्या के निर्माणाधीन राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इस दिन के लिए लोग न जाने कितने सालों से इंतजार कर रहे थे। देश ही नहीं विदेश से भी भगवान श्री राम के भक्त दिल खोलकर दान कर रहे हैं। ऐसे में इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने राम मंदिर को लेकर को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। इस बात को सुनकर उनके फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।
राम मंदिर के दान को लेकर चिरंजीवी ने किया बड़ा ऐलान
दरअसल, इसी महीने 12 जनवरी को एक्टर तेजा सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ रिलीज हो रही है। इस फिल्म का एक प्री-रिलीज कार्यक्रम रविवार को हैदराबाद में हुआ। इस इवेंट में एक्टर चिरंजीवी भी शामिल हुए। इस दौरान चिरंजीवी ने राम मंदिर को लेकर लेकर बड़ा ऐलान किया। एक्टर ने बताया कि फिल्म ‘हनुमान’ के निर्माता हर टिकट पर पांच रुपये अयोध्या में बन रहे मंदिर निर्माण के लिए दान में देंगे। इवेंट में चिरंजीवी ने कहा कि फिल्म ‘हनुमान’ की टीम की तरफ से ऐलान करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। कि प्रति टिकट पांच रुपये दान किए जाएंगे। एक नेक फैसले लेने के लिए ‘हनुमान’ की टीम को मेरी तरफ से हार्दिक बधाई।
सुपरहीरो फिल्म ‘हनुमान’
फिल्म ‘हनुमान’ का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया है। इस फिल्म में तेजा सज्जा ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म में विनय राय, अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार और राज दीपक शेट्टी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। ‘हनुमान’ प्रशांत वर्मा के सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली किस्त है। इसके बाद ‘अधीरा’ आएगी। गुंटूर करम, वेंकटेश की ‘सैंधव’ और नागार्जुन की ‘ना सामी रंगा’ भी ‘हनुमान’ के साथ ही रिलीज होगी।
