*सादर प्रकाशनार्थ*
प्रतिष्ठा में
विनम्र निवेदन है कि अग्रलिखित समाचार को प्रतिष्ठित पत्रिका में स्थान
छ.ग प्रदेश माहेश्वरी सभा के आयोजन मे धमतरी ज़िला के आतिथ्य मे शिव महापुराण का भव्य आयोजन की कल चौथें दिन शिवलिंग का अभिषेक किया जाएगा ।सौ से ज़्यादा जोड़े भगवान का अभिषेक करेंगे ।पश्चात शिव महापुराण की कथा होगी ।
कल रुद्राक्ष का महत्व बताया गया । पूरे प्रदेष का माहेश्वरी समाज एवं बड़ी संख्या मे भक्तगण कथा सुनने आ रहे । सुंदरकांड ,भजन कीर्तन से पूरा माहौल शिवमय हो गया हैं । हजारो लोग भंडारा मे प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं । सुबह से ही भक्तों का आगमन शुरू हो जाता है । पूरा आयोजक मंडल शानदार व्यवस्था के लिए प्रयासरत हैं । गोपाल धर्मशाला मे आयोजित कथा मे स्वामी भास्करानंद जी महाराज अपनी अमृतवाणी से शिवपुराण का रसपान करा रहे । सामाजिक बंधुओं के लिए रहने भोजन की व्यवस्था की गई है । विशेष तौर पर कई साधु संतों को आमंत्रित किया गया है । प्रतिदिन विभिन्न चिकित्सा कैम्प का आयोजन कथा स्थल पर किया गया है,जिसमे कई लोग लाभान्वित होंगे । अलग अलग सत्रों मे कई सामाजिक प्रोग्राम आयोजित किया गया है ,प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मूँदडा एवं ज़िला अध्यक्ष श्रीकिसन सारडा ने सभी को पुराण मे उपस्थित होकर कथा का लाभ लेने की अपील की है ।

उक्ताश्य की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी विष्णु सारडा ने दी ।
