नया साल के साथ त्योहारों की शुरूआत भी हो चुकी है। जल्द ही लोहड़ी 2024 और मकर संक्रांति 2024 का त्योहार दस्तक देने वाला है। ऐसे में अगर इस साल आप अपने त्योहारों को खास बनाने के लिए हाथ-पैरों पर मेहंदी के लेटेस्ट और आसान डिजाइन लगाना चाहती हैं तो ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइंस आपका काम आसान कर सकते हैं।

मेहंदी को हर तीज-त्योहार और फंक्शन के मौके पर हाथों और पैरों पर लगाया जाता है। ऐसे में आपके हाथ-पैरों पर लगे ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन सबको बेहद पसंद आने वाले हैं। जिसके बाद महफिल में सिर्फ आपकी मेहंदी के डिजाइन की चर्चा होगी।

बात अगर पैरों पर लगने वाली मेहंदी की करें तो आजकल भरे डिजाइन से लेकर जालीदार और बेल डिजाइन की मेहंदी काफी चलन में नजर आ रही है।

बूटीदार जाली वाली मेहंदी हाथों के पीछे लगी बेहद खूबसूरत लगती है। आप भी अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

जाल स्टाइल मेहंदी देखने में जितनी खूबसूरत लगती है, ये बनाने में भी उतनी ही आसान होती है। इस तरह की मेहंदी को अगर आप थोड़ा और डिजाइनर बनाना चाहती हैं तो इसमें डॉट-डॉट करके 3 कलियों वाला फूल बना सकती हैं।

अगर इस बार आपकी ससुराल में पहली लोहड़ी या मकर संक्रांति है तो नई दुल्हन अपने हाथों पर दुल्हा-दुल्हन वाला ये मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। हाथों के पीछे और उंगलियों पर लगा ये बूटीदार और जालीनुमा डिजाइन लड़कियों के बीच ऑल टाइम फेवरेट मेहंदी डिजाइन रहा है।

अगर आप इस लोहड़ी और मकर संक्रांति पर पैरों पर लगाने के लिए कुछ अलग डिजाइन की मेहंदी ट्राई करना चाहती हैं इस तरह से आधे पैरों पर मेहंदी का डिजाइन बना सकती हैं। बता दें कि इसमें आप जाल से लेकर फूल-पत्ती पैटर्न में किसी भी तरह का डिजाइन बना सकती हैं।
