छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी गुढ़ियारी रायपुर में 19 से 25 जनवरी तक आयोजक श्री कृष्णा ( कान्हा बाज़ारी ), श्रीमद् भागवत कथा समिति व श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित अनिरुधाचार्य महाराज जी के मुखारविंद से होने वाली श्रीमद् भागवत कथा का निमंत्रण छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को दिया गया । श्री कृष्णा ( कान्हा ) बाज़ारी ने उनसे कथा में सम्मिलित व रायपुर प्रदेश के सारे भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए कथा आगमन के लिए स्नेह भेट मुलाक़ात की । श्री कृष्णा ( कान्हा ) बाज़ारी व आयोजक समिति को उन्होंने कथा के लिये शुभकामनाएँ दी व कथा के विभिन्न विषयों पे चर्चा की। भेट मुलाक़ात पे पक्षिम विधान सभा के माननीय विधयक श्री राजेश मूणत जी उपस्थित थे एवं वार्ड 15 के पार्षद व ज़ोन क्र.1 के अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल जी, श्रीमद् भागवत कथा समिति के अध्यक्ष विकास सेठिया और उनके साथ सुनील बाज़ारी जी, श्रवण शर्मा जी, ओमप्रकाश मिश्रा जी, अभिषेक अग्रवाल जी, चेतन पुरोहित महाराज जी, जय यश कुकरेजा जी व समीर शर्मा जी व श्रीमद् भागवत कथा समिति के सदस्य मोजूद थे।
