*कल शाम मुझे भाई नीलकमल साहू जी का फोन आया उन्होंने मुझे बताया की गोगांव बाजार पारा के पास एक गौ माता का आकस्मिक गोलोक गमन हो गया और कुछ लोग उसे घसीटते हुए ले जा रहे थे और शाम होने के कारण कुत्तों का भी डर बना रहता है तब हमने वर्तमान के राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं के पास फोन लगाया कुछ लोगों ने तो पहले हमारा फोन नहीं उठाया और जो बाद में उठाये उन्हें यथा स्थिति के बारे में बताया और हमने उनसे आग्रह किया कि हमें तत्काल एक जेसीबी वाहन की आवश्यकता है तब हमें कुछ कार्यकर्ताओं ने यह कहते हुए मना किया कि अभी नगर निगम बंद हो चुका है कुछ लोगों ने यह कहा कि हमारा निजी वाहन बाहर कार्य करने के लिए गया है और कुछ कार्यकर्ताओं के द्वारा हमसे रूपयो की मांग की गई जबकि गौ सेवा के लिए सभी को तत्काल तत्पर पर रहना चाहिए लेकिन आज हमें बहुत ही दुख हुआ की जो राजनीतिक पार्टी गौ माता के नाम पर वोट मांगती है लेकिन उसके कुछ कार्यकर्ता इस गौ माता के नाम पर राजनीति करते हैं जब हमें इन राजनेताओं के पास से वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया तब हमने नीलकमल भाई को बताया तब उन्होंने अपने कुछ साथियों के मदद से निजी जेसीबी वाहन कर गौ माता को जेसीबी के माध्यम से गढ्ढा खुदवा कर यथा संभव गौ माता को मिट्टी में डलवाया गया*
*जय गौ माता की जय गोपाल*
*जगत जननी गौ माता की जय*
*छत्तीसगढ़ महतारी गौ सेवा समिति*
*गौ रक्षक गौ सेवक*
*लव कुश गुप्ता*
*नीलकमल साहू*
*एवं साथी गण*
