चम्पारण शिव महापुराण । सात दिवसीय पुराण मे रोज़ाना हजारो भक्त पहुँचे । हवन पूजन भंडारा के साथ भव्य शिव महापुराण का समापन हुआ ।प्रतिदिन भजन,कीर्तन ,भंडारा, चिकित्सा शिविर इस शिवमहापुराण कि विशेषता रही ।शिव भक्तों के साथ ही पूरे देश से माहेश्वरी समाज के लोग पहुँचे । आयोजकों मंडल ने दिन रात मेहनत करके शिव महापुराण कथा को अविस्मरणीय बना दिया ।शिवभक्त रोज़ाना पारंपरिक वेशभूषा मे आते थे ।
शानदार एवं सर्वसुविधायुक्त व्यवस्था की चौतरफ़ा प्रशंसा हो रही है । गोपाल धर्मशाला मे आयोजित कथा मे स्वामी भास्करानंद जी महाराज अपनी अमृतवाणी से शिवपुराण का रसपान कराया। विशेष तौर पर कई साधु संतों को आमंत्रित किया गया है। विभिन्न सत्रों मे कई सामाजिक प्रोग्राम आयोजित किये गये । प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मूँदडा एवं ज़िला अध्यक्ष श्रीकिसन सारडा एवं आयोजक मंडल ने सभी को शिव महापुराण के सफल आयोजन हेतु बधाई एवं धन्यवाद दिया।
उक्ताश्य की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी विष्णु सारडा ने दी ।
