
मान्यवर,
विनम्र निवेदन है कि 2019 में 14580 शिक्षक भर्ती , 1385 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में विज्ञापन नियम विरुद्ध वेतन से काटी गई राशि का एरियस प्राप्त हो और पूर्व की भांति, 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि हो , इस मांग को लेकर छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ द्वारा लगातार मांग व ज्ञापन दिया जा रहा है।
इस हेतु बीते शुक्रवार 12 जनवरी को संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री देवेंद्र साहू के नेतृत्व में कार्यकारी टीम ने शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल जी से मुलाक़ात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। तथा बीता हुआ कल प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री मुकेश वैष्णव और महिला प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती रूचि श्रीवास के नेतृत्व में कार्यकारिणी टीम द्वारा मुख्यमंत्री जी के गृह ग्राम पहुंचकर उन्हें ज्ञापन दिया गया।
इसी तारतम्य में संघ के पदाधिकारी आज मंत्रालय जाकर dpi , शिक्षा विभाग , वित्त विभाग , gad विभाग में भी ज्ञापन सौपेंगे।
*दानेश्वर साहू*
*(प्रांताध्यक्ष)*
*छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ*
