छत्तीसगढ़ राज्य में वित्त विभाग के द्वारा वर्ष में 3 बार आयोजित लेखा प्रशिक्षण के पश्चात सभी प्रशिक्षित लिपिकों के सामने उच्च वेतनमान में जाने का एकमात्र विकल्प अधिनस्थ लेखा सेवा की परीक्षा वित्त विभाग द्वारा विगत 7 वर्षो से ना लिए जाने के कारण आज दिनांक 18.01.2024 को छत्तीसगढ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में लिपिकों का प्रतिनिधि मंडल इंद्रावती भवन स्थित संचालनालय कोष लेखा पेंशन के संचालक श्री महादेव कावरे से मिलकर अपनी व्यथा बताई। तथा निवेदन भी किया गया कि पूर्व वर्षो की भांति अधिनस्थ लेखा सेवा की परीक्षा आयोजित की जाए।

संचालक द्वारा प्रतिनिधि मण्डल को विश्वास दिलाया गया कि इस संबंध में सचिव वित्त विभाग से व्यक्तिगत चर्चा के साथ ही साथ पत्राचार भी किया जाएगा। संचालक द्वारा प्राप्त आश्वासन के पश्चात लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रवक्ता देवाशीष दास ने इस प्रतिक्रिया को लिपिक साथियों के लिए सकारत्मक पहल बताते हुए विश्वास दिलाया की यदि इस विषय में सचिव स्तर से कोई निर्णय जल्द नही लिया गया तो आगे माननीय वित्त मंत्री महोदय से भी लिपिक हित में मुलाकात कर अधिनस्थ लेखा सेवा परीक्षा को पूरे राज्य में आयोजित कराए जाने हेतु संघर्ष किया जाएगा। इससे लिपिक साथियों में विश्वास आशा की एक नई किरण जागी है।
आज के प्रतिनिधि मण्डल में लिपिक संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह प्रांतीय सचिव आशीष ठाकुर, अजय देशमुख प्रांतीय प्रवक्ता देवाशीष दास तथा विभिन्न विभागों के नेतृत्वकर्ता लिपिक साथी डिकेंद्र खूंटे, सुप्रिया चंद्राकर, वंदना, हरिशंकर बंजारे, धर्मेंद्र, त्रिदेव, अंकित राठिया, अजय खांडेकर तथा बड़ी संख्या में लिपिक साथी मौजूद रहे।
