पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने सानिया मिर्ज़ा के तलाक की खबरों के बीच एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर लिया है. इससे पहले दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आई थी. जिस पर अब शादी की मुहर लग गई है. शोएब मलिक का पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद के साथ विवाहेतर संबंध है.
बता दें कि पूर्व PAK कप्तान Shoaib Malik की एक वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट ने अब डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है. पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल सना जावेद (Sana Javed) ने 2020 में उमैर जसवाल के साथ शादी की थी लेकिन जल्द ही उनका तलाक हो गया है. सना जावेद भी तलाकशुदा हैं.
28 साल की सना जावेद (Sana Javed) पाकिस्तान के कई टीवी शो (TV Show) में नजर आ चुकी हैं, ऐ मुश्त-ए-खाक, डंक समेत अन्य उनके कई फेमस शो हैं. इसके अलावा वो कई म्यूज़िक वीडियो में भी काम कर चुकी है.
