छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ के पदाधिकारियों का माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से, उनके वर्तमान निवास पहूना पर श्री संजय श्रीवास्तव जी के सहयोग से सौजन्य मुलाकात हुई। इस मुलाकात में माननीय श्री विष्णुदेव साय जी का हमारे संपूर्ण संघ की ओर से मुख्यमंत्री बनने की बधाई प्रेषित की गयी तत्पश्चात उन्हें हमने स्टाइपेंड की पीड़ा से अवगत कराते हुए ज्ञापन भी प्रदान किया गया जिसमे स्टाइपेंड अवधी मे काटी गई राशि की एरियस की मांग प्रमुखता से रखी गयी , वर्तमान मे स्टाइपेंड हटाने के बाद भी परिवीक्षा अवधी को 3 वर्ष ही रखा गया हैं जिसकी वजह से हमारे अधिकतर शिक्षक साथी अवकाश स्वीकृति, परीक्षा अनुमति, स्थानांतरण, प्रमोशन जैसे सुविधाओ से वंचित हो रहे हैं , जिसके निराकरण हेतु परिवीक्षा अवधी को पूर्व की भाँति 2 वर्ष करने की मांग माननीय मुख्यमंत्री जी से की गयी जिसपर उनके द्वारा इस मुद्दे पर माननीय शिक्षा मंत्री जी से चर्चा उपरांत उचित कार्यवाही का आश्वाशन मिला l
हमारे संघ के उर्जावान प्रांतीय कार्य. अध्यक्ष श्री देवेंद्र साहू , प्रांतीय अध्यक्ष श्री दानेश्वर साहू, प्रांतीय उपाध्याक्ष श्री सागर यदु, प्रांतीय सचिव श्री नागेश्वर साहू, बसंत प्रधान, नोहर धिवर, सुशील साहू, माधव कुमार पटेल, भरत साहू, कविता दिवाकर, जयश्री दास, ज्योत्सना, सुमित प्रधान, किशोर पटेल जी ने अपने प्रयासों से इस आयोजन को सफल बनाया I
हमारे संघ की मुख्यमंत्री जी से मुलाकात बहुत ही सकारात्मक व ऊर्जा से परिपूर्ण रही। हमारी सभी समस्याओं पर मुख्यमंत्री जी ने बहुत ही रुचि के साथ चर्चा की जिसके लिए हमारा संघ कृतघ हैं। हमारे संघ के साथी जिन्होंने इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाया उन सभी का सादर आभार और आगे ऐसे ही सहयोग प्रदान कीजिएगा
