लहसुन की तरह ही इसके पत्ते और हरा लहसुन भी बेहद फायदेमंद होता है। आमतौर पर सर्दियों में मिलने वाले हरे-हरे लहसुन के पत्तों को डालकर चटनी तैयार की जाती है। या कुछ देसी डिशेज में इन पत्तों को डाला जाता है। हरे लहसुन और इसके पत्ते केवल स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल नहीं किए जाते बल्कि ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है। अगर इन पत्तों को खाया जाए तो ये हेल्थ को इतने सारे फायदे होते हैं।
हरे लहसुन को खाने के फायदे
हरे लहसुन और इसके पत्तों में पोषण की जरा भी कमी नहीं होती है। प्रोटीन से लेकर फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक की अच्छी खासी मात्रा होती है। जो शरीर को ये फायदे पहुंचाते हैं।
इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद
हरे लहसुन को खाने से इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिलती है। सर्दियों के मौसम में खाने की किसी भी चीज में अगर हरे लहसुन और पत्तों को मिलाकर खाया जाता है तो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ग्रीन गार्लिक में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है। इम्यूनिटी बढ़ाने वाली कोशिकाओं को सपोर्ट करता है।
एंटी माइक्रोबियल गुण
हरे लहसुन में एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। जो फंगी और दूसरे बैक्टीरिया से शरीर को बचाने में मदद करते हैं।
कैंसर का रिस्क कम होता है
हरे लहसुन और इसके पत्तों को खाना कैंसर जैसी कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। हरे लहसुन में एलीसिन नाम का एक्टिव इंग्रीडिएंट होता है जो कैंसर कोशिकाओं को खत्म करते हैं। साथ ही मौजूद सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रैडिकल डैमेज और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं।
हार्ट हेल्थ को बेहतर करता है
हरे लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन कॉर्डियोवस्कुलर हेल्थ के लिए अच्छा होता है। ये तत्व धमनियों को सख्त होने और उनमे प्लाक जमा होने से रोकता है। साथ ही ऐसे एंजाइम प्रोड्यूस करता है जो कोलेस्ट्रॉल के लिए जरूरी है।
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद
तनाव और स्ट्रेस की वजह से हो रहे हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए ग्रीन गार्लिक फायदेमंद है। इसमे मौजूद एलिसिन एक एंटी हाइपरटेंसिव एजेंट की तरह भी काम करता है। जो ब्लड प्रेशर को घटाता है और हाई ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करने में मदद करता है।
